हिमाचल : दिनदहाड़े व्यक्ति पर चाकू से हमला

Spread the love

शहर के भोटा चौक पर मंगलवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति को चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। चाकू मारने के बाद आरोपी मौके से फरार होकर खुद पुलिस थाने के पास जा पहुंचा। वहीं, चाकू के हमले से घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।    पीड़ित पक्ष की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार दुकान खोलने को लेकर चले विवाद में व्यक्ति को चाकू मार दिया गया। तेजधार हथियार से व्यक्ति के शरीर पर दो से तीन बार प्रहार किया गया है।