क्षेत्रीय अस्पताल में 22 वर्षीय युवक को मृत अवस्था में पहुँचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। मृतक शक्ति नगर का रहने वाला था। शुरुआती जांच व परिजनों के बयान के आधार पर ये माना जा रहा है कि मौत की वजह चिट्टे का ओवरडोज़ भी हो सकता है लेकिन अंतिम तस्दीक पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट के बाद ही होगी।
एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सिटी चौकी सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल से सूचना मिली है कि अस्पताल में एक युवक को इलाज के लिए अस्पातल लाया गया है, जिस पर कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज शेर सिंह अस्पताल पहुंचे, और पाया कि एक युवक इमरजेंसी वार्ड में मृत अवस्था में पड़ा है। मृतक के परिजन मौजूद थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटा चिट्टा पीने का आदि था, उसका इलाज चल रहा था लेकिन वह दवा नहीं खा रहा था।
मंगलवार सुबह जब वह बेटे को उठाने के लिए कमरे में गए तो वो नहीं उठा। तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा है वही मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।