हिमाचलः 35 वर्षीय व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों के उड़े होश……

Spread the love

जिला मंडी के गोहर में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है। व्यक्ति ने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय बोध राज पुत्र लोक नाथ गांव भुरला डाकघर जाच्छ तहसील चच्योट के रूप में हुई है।

       

जानकारी के अनुसार परिवार के सभी लोग खेतो में काम कर रहे थे। इस दौरान बोध राज ने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत नाजुक होने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले आये। लेकिन यहाँ उपचार के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए है।