शिमला में एक युवक ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया है। महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी रामपुर में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामला शिमला जिले के उपमंडल रामपुर के नजदीक अप्पर डकोल्ड का है। यहाँ पंकज कुमार ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस दौरान उसका पिता काम के सिलसिले से बाहर गया हुआ था। जब मकान मालकिन ने युवक को फंदे पर झूला हुआ देखा तो इसकी सूचना पंकज के पिता और पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँची और मौके का निरीक्षण किया गया। वहीं युवक के शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया गया।
डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है लिहाजा पुलिस मामले की जांच कर रही है।