पुलिस थाना घुमारवीं के देलग के समीप एक स्कूली जीप और टिप्पर की जोरदार टक्कर हो गई। हाद#से में जीप में सवार नौ स्कूली बच्चों को चो#ट आई है। इन सभी बच्चों को उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार हाद#सा घुमारवीं से करीब तीन किलोमीटर दूर देलग कस्बे के पास घटित हुआ है। दोपहर 2 बजे छुट्टी होने के बाद निजी स्कूल के बच्चे जीप में सवार होकर भराड़ी की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अचानक विपरीत दिशा से आ रहे टिप्पर ने जीप को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की जीप पूरी तरह से विपरीत दिशा की तरफ घूम गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।