सोलन। बीएसएनएल सोलन-सिरमौर की दूरसंचार सलाहकार समिति (TAC) की बैठक सांसद एवं TAC अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सोलन और सिरमौर जिलों में डिजिटल कनेक्टिविटी, FTTH सेवाओं तथा मोबाइल नेटवर्क विस्तार पर चर्चा की गई।
बैठक में भारतनेट परियोजना के तहत सोलन और सिरमौर की 499 ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क पहुंचाने, 4G सैचुरेशन परियोजना के तहत 261 नेटवर्क से वंचित गांवों में मोबाइल टावर स्थापित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया गया। सांसद ने अधिकारियों को मोबाइल और FTTH सेवाओं का विस्तार कर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर संचार सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।