चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ रही सोलन की वंशिका को टॉप मल्टीनेशनल कंपनियों से मिले प्लेसमेंट ऑफर; ८ लाख रुपए सालाना पैकेज की पेशकश यूनिवर्सिटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के तहत पढ़ रहे हिमाचल के अभिकाष ने बनाया इन-बिल्ट सेल्फ रिट्रे1िटंग कार कवर यूनिट चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हिमाचल के छात्रों ने अपने हुनर और परिश्रम के बलबूते माइक्रोसॉ3ट, कैपजेमिनी और विप्रो टॉप मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरियां हासिल की हैं। यूनिवर्सिटी में बीटेक (सीएसई आईबीएम) के तहत पढ़ रही सोलन की वंशिका सनन को २ कंपनियों से प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं।
सोलन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वंशिका ने बताया कि उन्हें ८ लाख रुपए सालाना पैकेज पर ए1सेंचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और हाई रेडियस से प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं। अपनी उपल4िधयों के बारे में बात करते हुए वंशिका ने कहा कि यूनिवर्सिटी कैंपस में कोर्स की शुरुआत से ही इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुसार छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ट्रेनिंग प्रदान कर प्लेसमेंट के लिए तैयार किया जाता है। प्लेसमेंट ड्राइव के विभिन्न चरणों को पार करने के लिए छात्रों को दी जाने वाली प्रीप्लेसमेंट ट्रेनिंग के फलस्वरूप मैंने, २ मल्टीनेशनल कंपनियों से प्लेसमेंट ऑफर हासिल करने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी में बीटेड एयरोस्पेस के तहत पढ़ रही सोलन की योग्यता चौहान को टाटा एडवांस्ड सिस्टम लिमिटेड से ६ लाख रुपए वार्षिक पैकेज पर नौकरी मिली है। यूनिवर्सिटी में बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट अभिकाष ने बताया कि उनके द्वारा रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाले विभिन्न उपकरण विकसित किए गए हैं। यूनिवर्सिटी के अभिकाष ने २ पेटेंट फाइल किए हैं,
जिसके तहत अभिकाष ने ऑटोमेटिक व स्वचलित इनबिल्ट सेल्फ रिट्रे1िटंग कार कवर यूनिट और इन-बिल्ट हाइड्रोलिक जैक सिस्टम विकसित किए हैं। वर्तमान में महिलाओं द्वारा निजी वाहनों का प्रयोग बढऩे लगा है तथा ऐसे में वाहन में कोई समस्या होने पर उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है, इसी समस्या के समाधान के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के अभिकाष द्वारा इन-बिल्ट हाइड्रोलिक जैक सिस्टम विकसित किया गया है। यह सिस्टम डैशबोर्ड से नियंत्रित किया जाता है, जहां उचित निर्देशों के साथ जैक का उपयोग करने के लिए तीन बटन हैं, जिसके माध्यम से महिलाएं आसानी से जैक का प्रयोग कर गाड़ी को गड्ढों से बाहर निकाल सकती हैं या टायर बदल सकती हैं। इस सिस्टम में जैक की फ्रंट जोड़ी सामान्य जैक होती है, लेकिन पीछे वाले जैक विशेष रूप से व्यवस्थित होते हैं, जिसमें दो आधार हैं। यह आसानी से टायर बदलने में मदद करेगा तथा मैकेनिकों का काम भी आसान कर देगा। उल्लेखनीय है कि एक मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखने वाले अभिकाष के पिता निजी व्यवसायी हैं और गृहिणी माता के अतिरिक्त बड़ी बहन हैं। इसके अतिरिक्त अभिकाष द्वारा विकसित इन.बिल्ट सेल्फ रिट्रे1िटंग कार कवर यूनिट कार के रियर ब6पर पर स्थित है, जिससे इस कवर को सेल्फ.कोइलिंग रोलर में रोल किया जाना बहुत आसान है। इसे आसानी से और बिना ज्यादा समय खर्च किए कार के सामने की तरफ झुका दिया जाता है। एक ओर यह कवर कार के रंग को फीका होने, खरोंच लगने से बचाता है, वहीं कार को बार-बार साफ करने में हो रही पानी की बर्बादी को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। अभिकाष द्वारा विकसित दोनों उपकरण भागदौड़ भरी जिंदगी में वाहनों से जुडी़ समस्याओं का कम समय में समाधान निकालकर आपका समय बचाने में कारगर हैं।