सिरमौर : हाइवे क्रॉस कर रहे तेंदुए को ट्रक ने मारी टक्कर मौके पर मौत…

Spread the love

बीती रात नेशनल हाइवे चंडीगढ़-पांवटा साहिब-देहरादून पर एक ट्रक ने सुखचेन पुर नजदीक करौंदा वाली घाटी में तेज रफ्तार से एक तेंदुए को टक्कर मार दी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एसपी सिरमौर उमापति जम्वाल ने बताया कि यह घटना करीब 9:20 बजे रात में हुई। टाटा- 407 एचआर नम्बर के ट्रक चालक मौके से ट्रक सहित फरार हो गया। एसपी ने बताया कि तेंदुआ घटना के समय सड़क क्रॉस कर रहा था।जम्वाल ने बताया कि पुलिस ने घटना के बाद मामला दर्ज कर लिया है। मृतक तेंदुए को आगामी कारवाई वन विभाग के सुपुर्द किया है।