हिमाचल में इन दिनों सेब का सीजन चल रहा है। ऐसे में कई बाहरी राज्यों के वाहन सेब से लदे आपको नजर आ जाएंगे। लेकिन इस दौरान सड़क दुर्घटनाएं भी पेश आ रही है। बीते दिन सोलन में सेब से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया था। उधर, आज बिलासपुर में चंडीगढ़ मनाली एनएच पर गरामौड़ा के पास सेब से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के बीचो-बीच पलट गई।
पिकअप में 2 लोग सवार थे। जबकि ये पिकअप पंजाब नंबर की थी। पिकअप भुंतर से सेब लोड करके लुधियाना जा रही थी। पिकअप चालक बताता है कि वाहन के ब्रेक फेल हो गए थे। जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गाड़ी में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई है। गनीमत तो ये रही कि अन्य वाहन इस वाहन की चपेट में नहीं आए। वरना जानी नुकसान हो सकता था। गौर रहे कि बाहरी राज्यों यानी कि मैदानी क्षेत्रों से जो चालक हिमाचल पहुंचते हैं वो, यहां की सरपीली घुमावदार सड़कों पर नियंत्रण नहीं रख पाते है। ऐसे में आप भी अगर हिमाचल सफर कर रहे हैं तो एहतियात बरते। जितना हो सके धीरे चलें।