शुक्रवार को 206 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

Spread the love

 हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के पांचवें दिन आज राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 206 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां दी। 

मंडी जिले में करसोग वि.स. से दीप राज (34) पुत्र सुंदर लाल ने भाजपा से, चमन लाल (55) पुत्र बहादुर सिंह ने बसपा से, युवराज कपूर (35) पुत्र पूरन चंद ने आजाद उम्मीदवार, महेश राज (51) पुत्र मनसा राम ने कांग्रेस पार्टी से, जबकि भगवंत सिंह (57) पुत्र करम दास ने आम आदमी पार्टी से अपना नामांकन दाखिल किया।धर्मपुर वि.स. से रजत ठाकुर (45) पुत्र महेंद्र सिंह भाजपा से तथा सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से मुनीश शर्मा (38) पुत्र गुरुदत्त शर्मा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा। मंडी सदर वि.स. से अनिल शर्मा (66) पुत्र सुखराम भाजपा से जबकि चंपा ठाकुर (48) पत्नी जोगिन्द्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी से, चेत राम (49) पुत्र प्रेमू राम बसपा पार्टी से नामांकन भरा। सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से बसपा से नारायण सिंह (35) पुत्र रूपचंद ने बसपा से,  अभिषेक ठाकुर (47) पुत्र रूप सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार, जबकि राकेश कुमार (48) पुत्र हरदयाल ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया ।