शिमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

Spread the love

प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की आज तीसरी पुण्यतिथि है। इस मौके पर शिमला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में उन्हें याद किया गया। कांग्रेस विधायक व सातवें वित्त आयोग अध्यक्ष नंदलाल, महासचिव यशवंत छाजटा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यो को याद किया गया। इस मौके पर कांग्रेस विधायक एवं सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल ने कहा कि आज वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहे है। वीरभद्र सिंह ने 65 साल तक प्रदेश की सेवा की। सांसद बने और उसके बाद छह बार मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने विकास के नए आयाम स्थापित किए और प्रदेश के हर कोने का विकास किया।स्वास्थ्य के क्षेत्र में वीरभद्र सिंह ने अभूतपूर्व कार्य किए। मेडिकल कॉलेज बनाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ किया। जनता का उनके प्रति काफी स्नेह था उसी का परिणाम है कि वे 6 बार मुख्यमंत्री बने और लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। उनके द्वारा किए विकास कार्य को जनता कभी भुला नही सकती है हमेशा उन्हें याद रखा जाएगा।