वीकेंड पर शिमला पहुंचे 15 हजार वाहन, बड़ी संख्या में उमड़े सैलानी

Spread the love

 प्रदेश की राजधानी शिमला में क्रिसमस से पहले बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से आए सैलानियों की भीड़ उमड़ गई है। इस वीक एंड पर शिमला के होटल भी पैक है। क्रिसमस और नव वर्ष के आस-पास सैलानियों की आमद में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। शनिवार को 15646 वाहन आए हैं। पुलिस के मुताबिक वीकेंड पर शनिवार को सोलन से शिमला लगभग 6537 वाहन शिमला में दाखिल हुए हैं। वहीं शिमला से सोलन के लिए 9109 वाहन रवाना हुए हैं।

शिमला के माल रोड और रिज मैदान पर भी सैलानियों की भीड़ देखने को मिली। सैलानियों ने गुनगुनी धूप का जमकर लुत्फ उठाया। हालांकि सैलानियों को इस बार शिमला में बर्फबारी के नजारा देखने को नहीं मिल रहा है। दिसंबर महीने में शिमला का मौसम शुष्क बना हुआ है। बाहरी राज्यों से शिमला आए सैलानी सीजन की पहली बर्फबारी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।