विद्युत आपूर्ति बाधित

Spread the love

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रख-रखाव के दृष्टिगत 10 मार्च, 2022 को 11 केवी बड़ोग फीडर एवं 11 केवी रबौण फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी।
उन्होंने कहा कि 10 मार्च, 2022 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक आंजी, शराणु, शमलेच, बड़ोग, रेलवे स्टेशन बड़ोग, सुमटी, नगाली, गलोग, चेवा, कोरो कैंथड़ी, लगहेचघाट, बाड़ा, कलोल तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विकास गुप्ता ने कहा कि 10 मार्च, 2022 को ही दिन में 12.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक देहूंघाट, हाऊसिंग बोर्ड रबौण, वशिष्ठ कॉलोनी, नेगी कॉलोनी, एस.सी.ई.आर.टी, राधा स्वामी सत्संग मैदान एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रख-रखाव के दृष्टिगत 11 मार्च, 2022 को 11 केवी चम्बाघाट फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 11 मार्च, 2022 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक हिमाचल पथ परिवहन निगम की कार्यशाला, बावरा, चम्बाघाट, बसाल, कथेड़, गुग्गाघाट, हाऊसिंग बोर्ड, डांगरी, गारा, धरोट, सलुमणा, पाट्टी कोलियां एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।