लुधियाना में समस्‍तीपुर निवासी एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जले, मरने वालों में 5 बच्‍चे भी शामिल…

Spread the love

 पंजाब के लुधियाना से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. शहर के टिब्‍बा रोड स्थित मक्‍कड़ कॉलोनी में आग लगने से एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जल गए. मरने वालों में 5 बच्‍चे भी शामिल हैं. आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सबकुछ तबाह हो चुका था. अग्निशमन की टीम ने आग बुझाने के बाद तलाशी ली तो एक ही पर‍िवार के सातों लोगों के शव बुरी तरह से जले मिले. अगलगी की घटना में मारे गए सभी लोग बिहार के समस्‍तीपुर जिले के बाघोपुर गांव के रहने वाले थे. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. बता दें कि इससे पहले हैदराबाद और एलुरु (आंध्र प्रदेश) में आग लगने की घटना में बिहार के कई मजदूर मारे गए थे.

जानकारी के अनुसार, आग लगने की यह भीषण घटना लुधियाना के टिब्‍बा रोड स्थित मक्‍कड़ कॉलोनी में हुई. जब आग लगी उस वक्‍त झोपड़ी में परिवार के सभी सात सदस्‍य मौजूद थे. मृतक बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे. सुरेश कुमार यहां कबाड़ का काम करते थे. उनकी उम्र 55 साल बताई जा रही है. मृतकों में 5 बच्चे भी शामिल हैं. सुरेश कुमार के साथ उनकी 52 साल की पत्नी अरुणा देवी, 15 साल की बेटी राखी, 10 साल की मनीषा, 8 साल की गीता, 5 साल की चंदा और 2 साल के बेटे सन्नी की इस हादसे में मौत हो गई. इस हादसे में सुरेश के बड़े बेटे राजेश की जान बच गई है. वह रात को अपने दोस्त के घर चला गया था.

Ludhiana Fire

कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?
टना की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन के अलावा डॉक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी. पुलिस कमिश्नर कौस्तब शर्मा भी घटनास्‍थल पर पहुंचे. किसी तरह शवों को मलबे से बाहर निकाला गया. सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया दिया गया. हालांकि, आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि कूड़े के ढेर में आग लगने का कारण झुग्गी उसकी चपेट में आ गया. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.फॉरेंसिक एक्‍सपर्ट की टीम ने भी घटनास्‍थल से साक्ष्‍य जुटाए हैं.