रोटरी रॉयल सोलन ने महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सैनिटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर, एएसएचआई (एसोसिएशन फॉर सोशल हेल्थ इन इंडिया) में महिलाओं को सैनिटरी पैड वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम में, रोटरी असिस्टेंट गवर्नर अनिल चौहान ने कहा कि यह महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कदम पर चलते हुए रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 ने 24 घंटे में 6 लाख सैनिटरी पैड्स बांटने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
