राष्ट्रीय मिलट्री स्कूल के एक्स जोरजियान पहुचे चायल के गुरद्वारा

Spread the love

उप मण्डल कंडाघाट की ग्राम पंचायत चायल स्थित महाराजा पटियाला द्वारा 1907 मे बनाया गया ऐतिहासिक गुरुद्वारा मे राष्ट्रीय मिलट्री स्कूल के एक्स जोरजियान द्वारा गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य मे लंगर लगाया गया। इस दौरान स्थानीय जनता सहित भारी संख्या में लोग यहां घूमने आए। पर्यटकों ने लंगर छका व माथा टेका।

एक्स ज़ोरजीयन नार्थ कैन्दर के प्रधान ब्रिगेडियर एके शर्मा (वीर चक्र )ने बताया कि जोरजियान वर्ष 2007 से गुरद्वारा के सौ वर्ष पूरे होने से हर वर्ष लंगर का आयोजन करती आ रही है। कोविड काल के दो वर्ष बाद आज लंगर लगाया गया। इस दौरान जोरजियान कर्नल कादियान, एयर वाइस गुरचरण भोगल, संजय सूद, वेद प्रकाश, लाल सिंह, संजय कौशल, वीरेंदर शर्मा मदन शर्मा सहित राष्ट्रीय मिलट्री स्कूल के प्रधानाचार्य वी.के गंगवाल मौजूद रहे।