राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला में वृक्षारोपण कार्यक्रम माननीय प्रधानाचार्य श्रीमती रंजन सहगल जी की अध्यक्षता में मनाया गया। इस कार्यक्रम में पाठशाला के छठी से बारहवीं कक्षा के 109 विद्यार्थियों ने भाग लेकर देवदार, चीड़, पॉपलर, बानू, संतरा, अनार, आंवला इत्यादि पौधों का रोपण किया। वृक्षारोपण के उपरान्त विद्यालय के प्रवक्ता इतिहास विरेन्द्र दत शर्मा ने विद्यार्थियों को पेड-पौधों के महत्व एव उनकी आवश्यकताओं एवं मानव जीवन के लिए उनकी उपयोगिता में विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय की Eco-club प्रभारी आरती गर्ग ने भी बच्चों को वृक्षों के महत्व के बारे में बताया तथा विद्यालय में एक पेड माँ के नाम के बारे में भी बताया गया।