राजकीय महाविद्यालय सोलन में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बी०आई०एस०) क्लब ने चलाया जागरूकता अभियान

Spread the love

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बी०आई०एस०) क्लब राजकीय महाविद्यालय सोलन में आज भारतीय मानक ब्यूरो शाखा कार्यालय परमाणु के सहयोग से छात्रों को उत्पाद की गुणवत्ता, सेवाओ, मुहराअंकन और गुणवत्ता प्रमाणन गतिविधियों तथा उससे जुड़े मामलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । बीआईएस क्लब के प्रभारी डॉ रमेश कुमार सहायक प्रवक्ता रसायन विज्ञान ने छात्रों को भारतीय मानक ब्यूरो एवं उसकी गतिविधियों तथा बीआईएस केयर ऐप के माध्यम से गुणवत्ता मानक उत्पादों आई एस आई मार्क तथा आभूषणों की ऑल मार्किंग के बारे में सारगर्भित जानकारी दी

भारतीय मानक ब्यूरो शाखा कार्यालय परमाणु से आए अधिकारियों श्री अनिमेष एवं श्री अतुल जी ने विद्यार्थियों को भारतीय मानक ब्यूरो की स्थापना दिवस एवं उससे जुड़ी हुई गतिविधियों से अवगत करवाया तथा 6 जनवरी 2023 को होने वाले 75 वे स्थापना दिवस के तत्वाधान में विद्यर्थियो को क्वालिटी कनेक्ट ऐप के माध्यम से समाज में भारतीय मानक ब्यूरो एवं उसकी गतिविधियों से अवगत कराने के लिए प्रशिक्षित किया। इस अवसर पर बीएस क्लब के स्वयंसेवकों को टी-शर्ट, कैप्स एवम बेजेस भी विस्तृत किए। कार्यक्रम के अंत मे कॉलेज की प्राचार्या डॉ रीता शर्मा ने छात्रों को अपने उद्बोधन में एक जागरूक उपभोक्ता बन कर देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया!