पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी .सिद्दू की हत्या पर जिला सिरमौर राजगढ़ शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील शर्मा थुंनु ने गहरा शोक प्रकट किया है सुनील शर्मा ने यहाँ मिडिया को जानकारी देते हुए बताया की सिद्दू की हत्या पंजाब में हुई है लेकिन उनकी मोत की खबर सुनकर उनके चाहने वालो में शोक की लहर दोड गई है शर्मा ने बताया की रविवार को हुई हत्या के बाद उनके चाहने वालो में हिमाचल के साथ साथ जिला सिरमौर राजगढ़ में उनके प्रशंसक मायूस नजर आ रहे थे राजगढ़ शहर की बात की जाय तो आसपास के युवाओ में उनके हत्यारों के प्रति भारी रोष देखा गया राजगढ़ शहर में हर दूकानदार टीवी सहित मोबाईल फोन में उनके गानों को बार बार देखा जा रहा था साथ ही टीवी चेनलो के माध्यम से सिद्दू की मोत की खबर सुनकर आखो से आंसू बह रहे थे |
सुनील शर्मा ने बताया की इतनी कम उम्र में सिद्दू भगवान को प्यारे हो जायंगे ऐसा कभी सोचा नहीं था | गोरतलब रहे की पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी . मूसेवाला परमनसा के जवाहरके गांव के पास फायरिंग हुई थी. घटना के बाद मूसेवाला को गंभीर हालत में मनसा के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.| इस घटना के बाद सुनील शर्मा ने केजरीवाल और भगवंत मान की सरकार को आड़े हाथो लेते हुए बताया की जब से दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी हुई है तब से पंजाब में दंगे और लोगो की हत्याये हो रही है एक दिन ऐसा नहीं गुजरा होगा जब पंजाब में शांति हुई होगी कहीं न कहीं पंजाब में भगवंत मान की सरकार बनते दंगे हो रहे है यह कहना गलत नहीं होगा की मान सरकार पंजाब में पूरी तरह से फेल हो चुकी है सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिय सिद्दू से उनकी सुरक्षा तक हटा दी गई थी जोकि बेहद शर्मनाक और दुर्भग्य्पूर्ण है सिदु की हत्या के जिमेदार पंजाब के मुख्यमंत्री है उनके खिलाफ शिकायत दर्ज होनी चाहिए साथ ही मुख्यमंत्री मान को नेतिक्त्ता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए |