कांगड़ा जनपद के ज्वालामुखी में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। तीन दिसंबर को रोहित उर्फ राहुल की शादी थी। बीती रात रोहित की बहन शगुन लेकर आई थी। महिलाएं विवाह के गीत गा रही थी। इसी बीच दूल्हा बनने वाले रोहित ने अपनी मंगेतर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद रोहित ने जहरीली दवा खा ली।
वहीं, तबियत बिगड़ने पर रोहित को ज्वालामुखी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। टांडा में डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। मामला ज्वालामुखी की ग्राम पंचायत बदोली के गांव दरेक लाहड़ का है। मृत व्यक्ति की पहचान रोहित कुमार (27) पुत्र सुभाष चंद, निवासी बदोली, तहसील ज्वालामुखी के रूप में हुई है। मृतक राहुल की माता का पहले ही निधन हो गया है, जबकि पिता बीमार रहते हैं। मृतक युवक ज्वालामुखी मंदिर में भी काम करने जाया करता था।