महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाए प्रताड़ना के आरोप, मामला दर्ज…..

Spread the love

जनपद में गांव की महिला ने अपने ससुर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार महिला ने शिकायत में बताया कि हाल-फिलहाल महिला अपने मायके में अपनी मां के पास रह रही है, वहीं उसके ससुराल पक्ष के लोग महाराष्ट्र में अपना कारोबार चलाते हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी, वहीं शादी के करीब 2 महीने के बाद उसके पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों द्वारा उस पर गहने और कैश लाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। महिला ने बताया कि उसकी मां ने अपनी हैसियत से बढ़कर किया है, लेकिन इसके बावजूद भी उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं

दहेज प्रताड़ना के अतिरिक्त उसके ससुर ने भी उसके साथ कई बार अश्लील हरकत करने का प्रयास किया, वहीं उसने कई बार अपने ससुर को खुद को उसकी बेटी के समान होने की बात कही, लेकिन उस पर कोई असर न हुआ। महिला ने जब घटना के संबंध में अपने पति को बताया, तो उसके पति ने भी अपने पिता का पक्ष लेते हुए पत्नी के साथ शराब के नशे में धुत होकर मारपीट कर डाली। महिला का आरोप है कि उसकी ननद नंदोई भी महाराष्ट्र में ससुराल पक्ष के साथ रहते हैं और वह भी उसे प्रताड़ित करने में कोई कमी नहीं छोड़ते, जबकि उसका पति भी उसके साथ कई बार मारपीट कर चूका हैं।