लोक निर्माण विभाग की कोई भी मशीनरी पिछले तीन घंटों से वहां पर नही पहुंच पाई है जिस कारण बरोट से जोगिंदरनगर, पधर मंडी आने जाने वाले लोगों में रोष हैं. लोग काफी देर से विभाग की मशीनरी पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं. इस बारे में लोकनिर्माण विभाग पधर अधिशाषी अभियंता जितेंद्र से बात हुई तो उन्होंने कहा कि इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर मशीनरी भेज दी गई है. वहीं, मौसम विभाग व जिला प्रसाशन ने घरों से बाहर निकलने पर लोगों को एहतियात बरतने और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा न करने की सलाह दी है.