मंडी : खुद छलांग नहीं…डंडे के वार से नदी में गिरा था शख्स, 9 के खिलाफ हत्या का मामला

Spread the love

प्रारंभिक जांच मे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि व्यक्ति ने अपनी जान बचाने के लिए नदी मे छलांग लगाई थी। लेकिन वीडियो मे साफ देखा जा रहा हैं कि उसने छलांग खुद नहीं लगाई बल्कि उसके सिर पर डंडे से वार किया गया था, जिसके बाद वह नदी मे जा गिरा। वही, अब मामले मे पुलिस ने तीन और लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पहले 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी,लेकिन अब 9 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री से बात की गई तो उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि वीडियो इसी घटना से जुड़ा है। होली वाले दिन मंडी के मगवाईं में रहने वाले 2 परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा हैं कि दोनों परिवारों के बीच के संबंध पहले से ही सही नहीं थे। आए दिन जमीनी विवाद को लेकर आपस में बोलचाल और झगड़े होते रहते थे। इससे पहले भी दोनों परिवारों पर मामले दर्ज हुए हैं। होली वाले दिन भी ऐसा ही हुआ। किसी बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद पैदा हो गया।
 मृतक राजकुमार ने पहले दूसरे परिवार के सदस्य पर लोहे की रॉड से वार किया और खुद मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। राजकुमार भागते-भागते नदी किनारे पहुंच गया, जहां से आगे भागने की कोई गुंजाइश नहीं थी। इसी बीच पीछे से भाग रहे व्यक्ति ने उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया और वह नदी में गिर गया।

मारपीट का सिलसिला यहीं नहीं रुका बल्कि नदी में गिरने के बाद व्यक्ति ने उस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जिसके बाद नदी में डूबने से राजकुमार की मौत हो गई। शुक्रवार को व्यक्ति के शव को बरामद कर लिया गया था। जिसमें 6 लोगों को गिरफ्तार में लिया गया था। वहीं अब पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उन पर आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।