मंडी के 16 वर्षीय लड़के ने घुमारवीं में उठाया ये खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

16 year old boy from mandi took this dreadful step in ghumarwin

पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत एक 16 वर्षीय किशोर की जहरीली वस्तु का सेवन करने से मौत हो गई। उक्त युवक डीएवी कालोनी घुमारवीं में रहता था। जानकारी के अनुसार किशोर द्वारा जहरीली वस्तु का सेवन करने के बाद परिजन उसे टांडा मेडिकल काॅलेज लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर रजनीश ठाकुर ने बताया कि उन्हें मंगलवार को पुलिस चौकी टांडा जिला कांगड़ा से सूचना प्राप्त हुई कि डीएवी कालोनी घुमारवीं में रहने वाले अभिषेक पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी गांव कटोह, डाकघर त्रिफालघाट समैला, तहसील बलद्वाडा व जिला मंडी की किसी जहरीली वस्तु का सेवन करने से मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए थाना घुमारवीं से टीम टांडा रवाना हो गई है। मामले की पुष्टि डीएसपी अनिल ठाकुर ने की है। वहीं किशोर की मौत से कई सवाल भी खड़े हो गए हैं कि आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में छानबीन की जा रही है।