भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित

Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश को स्वर्ण पदक जिताने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। सिरमौर ज़िले में शिलाई क्षेत्र के शरोग गांव की रितु नेगी और उनके परिवार को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के दूसरे सबसे बड़े खेल सम्मान के लिए चुने जाना बहुत बड़ा सम्मान है। और उनकी इस उपलब्धि से पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ है।