जिला निर्वाचन अधिकारी एव उपायुक्त बिलासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की चारों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचिया प्रथम अक्तूबर 2022 की अहर्ता तारीख मानते हुए 16 अगस्त को प्रत्येक मतदान केन्द्र पर प्रकाशित कर दी गई है। यह फोटोयुक्त मतदाता सूचियों प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बूथ लेवल अधिकारियों के पास आम जनता के निःशुल्क निरीक्षण हेतु 16 अगस्त, (मंगलवार) से 11 सितम्बर 2022 (रविवार) तक उपलब्ध रहेगी। उन्होने कहा कि प्रथम अक्तूबर 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले या इससे पूर्व ही इससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके पात्र युवा फार्म नं0 6 भरकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। उन्होने कहा कि इस प्रयोजन के लिए 27 और 28 अगस्त, 3 और 4 सितम्बर को विशेष अभियान के दिवस आयोजित किये जा रहे है। उन्होने बलासपुर केें समस्त राजनैतिक दलों से भी आग्रह किया कि वेे विशेष अभियान दिवसों मे सम्बन्धित पार्टी के बूथ लेवल एजेण्टस या पार्टी के प्रतिनिधियों को बूथ लेवल अधिकारी तथा अभिहित अधिकारी के साथ मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूचियों के निरीक्षण तथा दावे व आक्षेप प्राप् करने के लिए प्रतिनियुक्त करें ताकि समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल व आमजनमानस चुनाव प्रक्रिया या फोटोयुक्त मतदाता सुचियों के सम्बन्ध पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सके।