पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली के रायसन में पैराग्लाइडिंग करते वक्त महाराष्ट्र के पर्यटक की मौ#त हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिला कुल्लू के रायसन के पास एक पैराग्लाइडर हा#दसे का शिकार हो गया है, जिसमें महाराष्ट्र के एक पर्यटक की मौ#त हो गई।
हादसा रायसन में लैंडिंग करती बार हुआ है। मृ#तक की पहचान 57 वर्षीय गौतम खरात पुत्र कृष्ण खरात निवासी हाउस नंबर 201/बी, सोहम किरती, खारे गांव नाका कलवा जिला ठाणे महाराष्ट्र के रूप में हुई है। एसपी कुल्लू डा. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं पर्यटन विभाग भी हा#दसे के कारणों की जांच में जुट गया है।