पर्यटन नगरी मनाली में विदेशी महिला से दुष्कर्म, व्यक्ति गिरफ्तार

Spread the love

मनाली में एक विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रूसी महिला ने आरोप लगाया कि उसने महिला को अपने कमरे में बुलाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। महिला ने बताया कि व्यक्ति टूरिस्ट के तौर पर मनाली में रह रहा है जो कि सिंगापुर का रहने वाला है।

महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान एलेग्जेंडर ली जिया जुन सिंगापुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला मनाली में अपनी मां और बच्चों के साथ रह रही थी और यहां एक सिंगापुर का व्यक्ति भी पर्यटक बन कर रह रहा था उधर, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि रूसी महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।