परिवहन मंत्री ने लगाया नाका, अवैध रूप से हिमाचल पहुंचे वाहनों पर की कार्रवाई

Spread the love

परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने हिमाचल में अवैध रूप और बिना टैक्स के प्रवेश कर रहे वाहनों पर कार्रवाई की है। परिवहन मंत्री ने शुक्रवार देर रात को चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी शहर के साथ लगते भ्यूली पुल पर नाका लगाकर बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाली 100 से अधिक गाड़ियों को चेकिंग के लिए रोका था।

मंत्री ने चेकिंग के दौरा बिना टैक्स हिमाचल में प्रवेश करने वाली करीब 30 गाड़ियों के चालान भी काटे । जबकि दो वाहनों के 25-25 हजार रुपये से अधिक के चालान भी काटे गए। वहीं, एक वॉल्वो बस को भी जब्त किया गया है। हालांकि बस में बैठी सवारियों को HRTC बस के जरिए आगे भेजा गया।