जिला सोलन की निर्मल ग्राम पंचायत नौणी मझगांव स्वच्छता व सुंदरता के मामले मे पिछले कई सालों से जहां अपनी एक पहचान बनाए हुए हैं वहीं पंचायत को लगातर सवच्छता के क्षेत्र मे उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता रहा है इसी कड़ी मे पंचायत को साल 2020- 21 और 21 –22 के लिए ब्लॉक स्तर पर एक लाख की राशी के महर्षि वाल्मीकी संपूर्ण स्वच्छता पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है । ऐसे मे यह कहना गलत नही होगा कि निरंतर स्वच्छता मे उत्कृष्ठ कार्य कर रही नौणी मझगांव पंचायत अन्य पंचायतों के लिए किसी मिसाल से कम नही है।
मदन हिमाचली प्रधान निर्मल ग्राम पंचायत नौणी मझगांववहीं पंचायत प्रधान मदन हिमाचली ने बताया कि हाल ही मे पंचायत को ब्लाक स्तर पर स्वच्छता के लिए एक लाख का पुरस्कार मिला है जिसके लिए वे स्मस्त नौणी पंचायत को बधाई देते हैं