बस ने अनियंत्रित होकर महिला श्रद्धालु को टक्कर मारी टक्कर, मौके पर तोडा द#म

Spread the love

शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में बस ने अनियंत्रित होकर महिला श्रद्धालु को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौ#त हो गई। इस दौरान बस पहाड़ी से टकरा गई। साथ ही एक अन्य गाड़ी भी इसकी चपेट में आई।

मृतक महिला यूपी के अलीगढ़ की रहने वाली है जो माता के दर्शन के लिए यहां आई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह श्री नैना देवी में उत्तर प्रदेश से काफी संख्या में बसे माता के दरबार में पहुंची थी। इस दौरान एक बस ने अनियंत्रित होकर महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की महिला ने मौके पर ही द#म तोड दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की पूरी छानबीन शुरू कर रही है। डीएसपी विक्रांत ने बताया कि महिला की मौ#त हो चुकी है और पुलिस हर पहलुओं की  जांच कर रही है।