शहर में विकास कार्यों में आएगी तेजी, नगर निगम ने ई टेंडर के जरिए लगाए 50 टेंडर, जल्द कार्य होंगे शुरू
नगर निगम सोलन द्वारा ई टेंडर के जरिये 50 टेंडर लगाए है जिसमे शहर में विकास कार्यो को तेजी दी जा रही है। इनमें टाइल्स लगाने, नालों को ढकने, पेवर लगाने, रिटेनिंग वॉल लगाने और पाइप बिछाने के लिए कार्य किया जाना है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन की कमिश्नर एकता काप्टा ने बताया कि शहर में विकास कार्यों को तेजी देने के लिए निगम द्वारा विकास कार्य करवाये जाते है ऐसे में ई टेंडर के जरिये ही टेंडर लगाए गए है।