धर्मपुर मे रामलीला की शुरुआत, राजा दशरथ ने किया श्रवण वध, अंधे माता-पिता ने दिया श्राप

Spread the love

रामलीला मंडल धर्मपुर की ओर से रामलीला की शुरुआत की गई। क्लब के सदस्यों की ओर से पूजा करवाई गई। पहले दिन श्रवण वध, राजा दशरथ को श्राप, नारद द्वारा भगवान विष्णु को श्राप व विश्वमोहिनी स्वंयम्बर का मंचन किया।
लीला में मातृ-पितृ भक्त श्रवण कुमार अपने अंधे माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर तीर्थ यात्रा पर ले जा रहे थें। इस दौरान शिकार पर निकले अयोध्या के राजा दशरथ के शब्दभेदी बाण से उनकी मृत्यु हो जाती है, जिसके बाद श्रवण कुमार के माता-पिता राजा दशरथ को श्राप देते है कि उनकी मृत्यु भी पुत्र वियोग में होगी। इसके बाद जय-विजय के साथ नारद का संवाद हुआ। संवाद के दौरान नारद द्वारा भगवान विष्णु को श्राप के मंचन किया। वहीं, विश्व मोहिनी स्वंयम्बर का दृश्य दिखाया गया। इस दौरान दीपक सूद, सोहन, रोशन, कृष्ण दत्त,जय सिंह, आदित्य सिंघा, प्रेम शर्मा, आशीष अत्रि मौजूद रहे।