डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुण्यतिथि पर सिरमौर कल्याण मंच ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Spread the love

 हिमाचल निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वीं पुण्यतिथी पर सोलन स्थित चिल्ड्रन पार्क में सिरमौर कल्याण मंच द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सिरमौर कल्याण मंच द्वारा उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। उनके बताए मार्ग पर चलने का आग्रह सभी से किया गया।    सिरमौर कल्याण मंत्र के अध्यक्ष बलदेव चौहान ने बताया कि डॉ यशवंत सिंह परमार किसी पहचान के मोहताज नहीं है। पहाड़ी प्रदेश हिमाचल जो बुलंदियों की सीढ़ियां चढ़ रहा है उसकी नींव डॉ परमार ने ही रखी थी। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्गों पर चलना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है।