शिमला जिले में लगातार हो रही बारिश ने भारी तबाही मचाई है। जिला में जुन्गा और कोटखाई तहसील में भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई।
सूचना के अनुसार पहली घटना जुन्गा तहसील के पटवार सर्कल डबलू के उप मोहाल जोत में पेश आई है।यहां लैंडस्लाइड बड़ा लैंड स्लाइड हुआ है । यहां वीरेन्द्र कुमार के घर पर भूस्खलन हुआ। इस हादसे में 35 वर्षीय वीरेन्द्र कुमार और उनकी 10 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। घटना के समय वीरेन्द्र की पत्नी घर से बाहर थीं, जिससे वह बच गईं। इस हादसे में उनकी गाय भी मलबे में दब गई है।
