चायल के रिसोर्ट में चल रहा था मुजरा, देखिए फिर उनपर क्या गुजरा

Spread the love

सोलन, पुलिस थाना कंडाघाट के अंतर्गत  गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने डीएसपी संतोष की अगुवाई में चायल के गांव नगाली के “Nature Villa” रिसोर्ट में दंबिश दी।  पुलिस की ये रेड रात करीब 9 बजकर 30 मिनट में हुई। ` जहां पंजाब की  लड़कियां, होटल मालिक व हरियाणा के युवकों सहित कुल 15 लोगों को  हिरासत में लिया। पुलिस ने अंडर सेक्शन 3 prevention of immoral trafficking act के तहत मामला  दर्ज किया गया है। 

जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध पर्यटन नगरी चायल के नगाली में पुलिस ने एक होटल में रेड कर 5 महिलाओं सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी संतोष शर्मा की अगुवाई में यह रेड हुई। शनिवार रात को जब पुलिस होटल में पहुची तो उस समय मुजरा चला हुआ था। डांस कर रही 5 युवतियों की उम्र 24 से 30 वर्ष के बीच मैं है। पुलिस को शिकायत मिली होटल में बाहरी राज्यो के 10 लोग 5 युवतियों के साथ आए हुए है और होटल में मुजरा चला हुआ है। इस मामले को जिस्म परोसी से जोड़ कर भी देखा जा रहा है। डीएसपी संतोष शर्मा ने कंडाघाट थाना की टीम के साथ होटल में रेड कर दी। देर रात तक होटल में कार्रवाई जारी रही। पुलिस ने होटल मालिक , मैनेजर व पांच महिलाओं सहित 12 लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।