चंबा: SIU टीम ने शीतला पुल के पास एक युवक को 1.91 ग्राम चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार

Spread the love

जानकारी के अनुसार चंबा पुलिस की एसआईयू टीम ने शुक्रवार रात को शीतला पुल के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान बस स्टैंड की तरफ से आ रहा एक युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और वहां से भागने का प्रयास करने लगा। भागते समय युवक ने अपनी जेब से एक सिगरेट की डिब्बी को निकालकर फेंका। पुलिस ने युवक का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे काबू कर लिया। साथ ही पुलिस ने युवक द्वारा फेंकी गई सिगरेट की डिब्बी को भी बरामद किया।

पुलिस ने जब सिगरेट की डिब्बी को खोलकर देखा तो उसमें से उक्त मात्रा में चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।