चंबल नदी में गिरी कार दूल्हे सहित नौ लोग की मौत

Spread the love

राजस्थान में कोटा के नयापुरा थाना एरिया स्थित चंबल की छोटी पुलिया पर देर रात शादी से लौट रही एक कार नदी में जा गिरी। इसमें दूल्हे सहित नौ लोगों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार यह बारात चौथ के बरवाड़ा क्षेत्र से कोटा आई थी। देर रात बारात वापस लौट रही थी। रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

        नदी में गिरी कार में सवार नौ लोगों की मौत की पुष्टि अब तक हो चुकी है। एक व्यक्ति को गंभीर रूप में घायल होना बताया जा रहा है। हादसे सूचना मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू टीम की सहायता से कार को बाहर निकाला गया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स और लोगों की भीड़ जमा है। हादसे की खबर मिलते ही आला अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया है। जहां खुशी की लहर थी अब वहां आंसुओं का सैलाब है।