चंडीगढ़-मनाली NH पर अनियंत्रित होकर पलटी गमलों से भरी पिकअप

Spread the love

                                         

हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर वाहन चालकों की लापरवाही के कारण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 21 पर घनोटू के समीप एक गमलो से भरी  पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिस कारण लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।

जानकारी के अनुसार एक  पिकअप  गमले लेकर चंडीगढ़ से मंडी जा रही थी कि अचानक रविवार सुबह चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे 21 पर सुंदरनगर उपमंडल के घनोटु में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।  पिकअप में रखे गमले सड़क पर बिखर कर चूर-चूर हो गए गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।