उपमंडल के सांगना पंचायत के अंतर्गत गत्ताधार से दो किलोमीटर दूर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हा#दसे में व्यक्ति की मौ#त हो गई है। मृतक की पहचान अजय वीर चौहान (35) निवासी अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा उस समय पेश आया जब हरियाणा से घूमने आए पर्यटक सांगना की तरफ से गत्ताधार वापिस आ रहे थे। इस दौरान गाड़ी (HR 20 AF 7712) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर लुढ़क गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने श#व को कब्जे में लेकर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। संगड़ाह के डीएसपी मुकेश डडवाल ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हाद#से में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौ#त हो गई है। उन्होंने बताया कि इन दिनों सिरमौर में बाहरी राज्यों से पर्यटक पहुंच रहे है। उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें। साथ ही उन्होंने अपील की है कि शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन न चलाए। जिला के कई इलाकों में सड़कें काफी खराब है लिहाजा छोटी सी गलती भी जान पर भारी पड़ सकती है।