खड्ड में नहाने उतरे सिरमौर के युवक की मौ#त,

Spread the love

 जिला सिरमौर के युवक को नदी के बीच मस्ती उस समय भारी पड़ गई जब वह पानी में डूब गया। नाहन विकास खंड की बनेठी पंचायत का यह युवक अपने 3 साथियों के साथ नदी में नहाने उतरा था जहां डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक गांवत निवासी 18 वर्षीय आर्यन पुत्र सागर सिंह को ग्रामीणों ने काफी मशक्क्त के बाद पानी से बाहर निकाला और तत्काल उसे नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। घटना से परिजन ही नहीं ग्रामीण भी सदमे में हैं। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

युवक को गंभीर हालत में नाहन मेडिकल कालेज पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी सदर थाना नाहन को दी गई जहां पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा उसके बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उधर, एसएसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने हादसे की पुष्टि की है।