केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया मौसम विज्ञान केंद्र का दौरा, 150 वर्ष पूरे होने पर दी बधाई

Spread the love

केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह एक दिवसीय शिमला दौरे पर हैं। इस दौरान राज्य मंत्री ने शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र का दौरा किया और मौसम विभाग के 150 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी।

केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने घोषणा की है कि भारत 2035 तक अंतरिक्ष में अपना स्टेशन स्थापित करेगा। इस स्टेशन का नाम भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन होगा। यह परियोजना भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा संचालित की जाएगी। परियोजना को पहले 2030 तक पूरा करने की योजना थी, लेकिन गगनयान क्रू स्पेसफ्लाइट मिशन और कोविड-19 महामारी के कारण हुई। देरी के कारण इसे 2035 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।  शिमला ब्रिटिश काल में देश की ग्रीष्मकालीन राजधानी रहा है। यहां की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यहां पर मौसम विज्ञान केंद्र काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।