हिमाचल प्रदेश के गगरेट विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा को 7970 मतों से हराया। 13 राऊंड की चली मतगणना में राकेश कालिया को कुल 34785 मत प्राप्त हुए जबकि चैतन्य शर्मा को 26815 प्राप्त हुए। बता दें कि गगरेट कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशी सहित 5 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से 3 उम्मीदवार आजाद चुनाव लड़ रहे थे। इनमें अमित वशिष्ठ, अशोक सोंखला व मनोहर लाल शर्मा शामिल रहे। इसमें रोचक बात ये भी रही कि आजाद उम्मीदवार अमित वशिष्ठ को 599 लोगों ने अपना वोट दिया तो इतने ही लोगों ने नोटा का बटन दबाया।