अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने हिमाचल प्रदेश में दो नए वर्किंग प्रेसिडेंट की तैनाती कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोलन जिला के अर्की से विधायक एवं CPS संजय अवस्थी और मंडी जिला के।धर्मपुर से MLA चंद्रशेखर को प्रदेश कांग्रेस का वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया है। इसे लेकर संगठन के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने देर रात 10 बजे।के बाद आदेश जारी किए।
संजय अवस्थी और चंद्रशेखर को लोकसभा।चुनाव से पहले यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दोनों।का अहम रोल रहने वाला है। दोनों नवनियुक्त।प्रेसिडेंट मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी हैं।