कांग्रेस ने नाहन में शुरू किया डोर टू डोर प्रचार

Spread the love

जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे नाहन शहर में राजनीतिक गर्मी भी बढ़नी शुरू हो गई है। जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष व वार्ड नंबर 7 के पार्षद राकेश गर्ग (पपली) के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने डोर टू डोर प्रचार आरंभ कर दिया है। शनिवार को पपली ने अपनी टीम के साथ वार्ड नंबर 9 में डोर टू डोर प्रचार किया।इस मौके पर उन्होंने लोगों को कांग्रेस सरकार की डेढ़ साल की उपलब्धियों के अलावा आने वाले चुनावों के दृष्टिगत लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। गर्ग ने बताया कि पिछले तीन दिनों से वह डोर टू डोर प्रचार में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही शिमला संसदीय सीट के उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी भी प्रचार करने आएंगे।उन्होंने कहा कि नाहन शहर से पहले भी कांग्रेस को लीड मिली। जनता इस बार भी कांग्रेस की नीतियों पर मुहर लगाएगी। इस मौके पर उनके साथ बाॅबी चौहान, महीपत सोलंकी, अराधना राणा, अभिषेक, तबस्सुम व हिना भी प्रचार में जुटे रहे।