देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नेहरू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार को राजीव भवन में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी 60 वीं पुण्यतिथि पर उनके त्याग और बलिदान को याद करते हुए पुष्प अर्पित कर व दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर पंडित नेहरू को याद करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि पंडित नेहरू ने अपने कुशल नेतृत्व व सशक्त निर्णय से आधुनिक भारत की नींव रखी है। उन्होंने कहा कि नेहरू भारत के गुटनिरपेक्ष आंदोलन के अग्रदूत रहे थे। उन्होंने बताया कि पंडित नेहरू ने भारत की आजादी के संघर्ष में भाग लिया और आजादी के बाद भारत को सशक्त देश बनाने में अपनी प्रभावी नीतियों से मजबूत नींव रखी जिस पर आज भारत एक मजबूत देश बनकर उभरा है।