कांगड़ा के ढलियारा में तीखे मोड़ पर लकड़ी से भरा ट्रक पलटा, पंजाब के चालक की मौ..त

Spread the love

कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल के ढलियारा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गुजरात से इमारती लकड़ी लेकर बड़ूहूं जा रहा ट्रक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पंजाब के फरीदकोट निवासी चालक गोविंद सिंह की मौत हो गई।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में ढलियारा के तीखे मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। इमारती लकड़ी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविंद सिंह निवासी फरीदकोट, पंजाब के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। गुजरात से इमारती लकड़ी लेकर ट्रक बड़ूहूं (देहरा) की ओर जा रहा था। जब ट्रक ढलियारा के पास एक तीखे मोड़ पर पहुंचा तो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक सड़क पर पलट गया।
स्थानीय लोगों ने चालक को ट्रक से बाहर निकाला
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद चालक को क्षतिग्रस्त ट्रक से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।