कंगना राणावत सांसद मंडी हिमाचल प्रदेश आज समय 3:30 बजे दिन विस्तारा फ्लाइट से दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची थी।
सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ की एक लेडी कांस्टेबल जिसका नाम कुलविंदर कौर है ने यह कहकर कि तुमने हमारे किसान आंदोलन में हमारा साथ नहीं दिया था, कंगना रनौत को चांटा मारा ।
कंगना राणावत चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए फ्लाइट में चली गई है ।
सीआईएसएफ अधिकारियों द्वारा कांस्टेबल के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।
मंडी से सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक महिला सीआईएसएफ जवान ने मारा थप्पड़