कंगना ने मंडी में डाला वोट, कहा- 400 पार में सहयोग देंगी चारों सीटें

Spread the love

हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा और 6 विधानसभा की सीटों पर आज अंतिम चरण में मतदान हो रहा है। मंडी सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने अपने संसदीय क्षेत्र के भांबला मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। कांग्रेस ने मंडी लोकसभा सीट से विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा है।

मतदान के बाद कंगना रनौत ने कहा, ‘मैंने अभी अपना वोट डाला है। मैं लोगों से अपील करना चाहती हूं कि वे लोकतंत्र के त्योहार में भाग लें और अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करें। हिमाचल प्रदेश में पीएम मोदी की लहर है। मुझे उम्मीद है कि मंडी के लोग मुझे आशीर्वाद देंगे और हमें राज्य की सभी 4 सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें 400 पार में योगदान देंगी।’ वहीं, ऊना हमीरपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर अपनी पत्नी शेफाली ठाकुर के साथ मतदान करने पहुंचे।