एनएचएआई की लापरवाही से सलोगडा के पास लोगों के घरों में घुसा पानी

Spread the love

मॉनसून से पहले जिला सोलन में कल देर शाम हुई कुछ देरी की बारिश ने एक बार फिर फोरलने निर्माता कंपनी की लचर कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है। फोरलने की नालायकी की वजह से सलोगडा के कथोग में शयामलाल , नेकराम व अन्य लोगो के घरो में पानी घुस आया । फोरलेन निर्माता कंपनी ने बेतरतीब तरीके से गांव के उपर पुलियां लगाई है। जिसका सीधा पानी गांव में आता है व सीधा लोगो के घरों में उठ रहा है। हांलाकि एसडीएम सहित कई अधिकारी भी पहले मौके पर गये लेकिन किसी ने उनकी एक ना सुनी व श्यामलाल नेकराम के परिवार को कल रात बाहर गुजारनी पडी क्यूकि फोरलेन के मनमाने रवैये से उनके घरो में पानी घुस आया ।

इसको लेकर आज दोपहर फोरलने की एक टीम मौके पर पहुंची व स्थिती का जायजा लिया ।
सलोगडा के कथोग गांव के ग्रामीणो ने बताया कि उनके घर के उपर फोरलेन ने पुलियां लगा रखी है जिसको लगाने से पहले भी उन्होंने कई बार प्रशासन व फोरलेन निर्माता कंपनी को अवगत करवाया लेकिन किसी ने उनकी एक ना सुनी । उन्होंने कहा कि बारिश से उनके घर में पानी भर आया है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत इस और देख कर उचित कदम उठाने की मांग की है। हांलाकि स्थानीय पटवारी द्वारा मौके पर रिपोट रात को ही तैयार कर ली गई है।